1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने शेयर किया 79 पुराना किस्सा, कही ये बात, पढ़ें

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने शेयर किया 79 पुराना किस्सा, कही ये बात, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने शेयर किया 79 पुराना किस्सा, कही ये बात, पढ़ें

स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब सोशल मीडिया पर भी थोड़ा वक्त बिताने लगी हैं। ऐसे में उन्होंने एक पोस्ट फैंस के साथ शेयर किया। लता मंगेशकर ने खुद से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार रेडियो पर गाया था तो उनके पिता को कैसा लगाा था।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर अक्सर पुरानी यादों को ताजा करती रहा हैं। किसी का जन्मदिन हो या अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से वह अक्सर शेयर करती हैं।

हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपना एक 79 साल पुराना किस्सा शेयर किया है। ये किस्सा उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर से जुड़ा है।

लता मंगेशकर के इस ट्वीट के सामने आने के बाद फैंस के कमेंट्स बरसने लगे। लता मंगेशकर के इस किस्से को फैंस पसंद करते हुए बोले- आप हमारे देश की धरोहर जैसी हैं मैम तो किसी ने कहा- आप सदा स्वस्थ रहें, चिरंजीवी।

एक यूजर ने साल 1941 का वह AIR प्रोग्राम पेज शेयर कर कहा-ऑल इंडिया रेडियो प्रोग्राम गाइड का वह पेज जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लता दीदी ने 16 दिसंबर 1941 को बॉम्बे में गाया था। ‘मोरी निंदिया गमाय’। बिहाग राग 6.10 पर उन्होंने गाया था।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...