सर्दी का मौसम बीत जाने के बाद अब गर्मिया आने को है और ऐसे में ऐसे कई शीतल पेय है जो आपके शरीर को ठंडक प्रदान करते है और उन्ही में से एक है लौकी का रस। यह सबसे पौष्टिक सब्जी में गिना जाता है और सदियों से इस देश की रसोई में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
दरअसल लौकी की तासीर ठंडी होती है इसीलिए लौकी के जूस का सेवन गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही लौकी जूस के कई अन्य फायदे भी हैं। यह पाचन तंत्र के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इसका सेवन सुबह-सुबह खाली पेट किया जाए तो यह अधिक फायदेमंद होता है।
स्वामी रामदेव के अनुसार लौकी में अद्भुत गुण होते है। लोगों को कई बार लगता है की लौकी का रस कड़वा होता है लेकिन उसमे पुदीने और धनिये का रस, सेंधा नमक डालने के बाद अच्छा लगता है। लेकिन यदि ब्लड प्रेशर की बीमारी है तो आपको नमक डालने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़े -ह्रदय रोग से बचने के लिए करे लौकी के जूस का प्रयोग
आपको सबसे पहले 250 ग्राम लौकी को छिलके सहित धोकर उसे कस लेना है और अब ग्राइंडर में इसका रस तैयार करना है। अब उस रस को कपड़े से छान लेना है। तुलसी की 7 पत्तियां और पुदीने की 6 पत्तियां भी पीसकर डाले। अब जितना रस तैयार हुआ है उतना ही पानी डाले। पानी में 4 पिसी हुई कालीमिर्च और 1 ग्राम सेंधा नमक भी मिला दे और अब इसे रोज़ सुबह सेवन करने से आपका गर्मी से बचाव होगा।
यह भी देखे -स्वामी रामदेव से जाने हार्ट की ब्लॉकेज रोकने का उपाय
आपको यह ध्यान रखना है की जो लौकी हरी, नरम, चिकनी, छूने पर मुलायम लगती हो, जिसके बीज कच्चे मुलायम, अंगुलियों से दबाने पर दब जायें, कठोर नहीं हों, वह अच्छी होती है। वही रस बनाते समय जब आप लौकी काटे तो याद रखिये की लौकी को टेस्ट ज़रूर करिये, कड़वी लौकी का रस आपको बेहद नुकसान कर सकता है इसलिए कड़वी लौकी का रस भूलकर भी न बनाये।
यह भी पढ़े -स्वामी रामदेव से जानिये कैसे दूर होगी पायरिया की बीमारी
सिर्फ इतना ही नहीं स्वामी रामदेव जी कहते है कि लौकी का रस शरीर का वजन कम करने में भी असरदार है वही अल्सर और पिम्पल्स की समस्या को भी यह दूर कर देता है। ब्लड सर्क्युलेशन को अच्छा करता है। तो अब देर किस बात की, इन गर्मियों में रोज़ 1 गिलास लौकी का रस पीजिये और अपने आप को तरोताजा रखिये। अगले लेख में बात करेंगें सेहत से जुड़े किसी और मसले पर।