1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. स्वामी रामदेव से जाने हार्ट की ब्लॉकेज रोकने का उपाय

स्वामी रामदेव से जाने हार्ट की ब्लॉकेज रोकने का उपाय

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्वामी रामदेव से जाने हार्ट की ब्लॉकेज रोकने का उपाय

कहते है, दिल हमारे शरीर का सबसे जरुरी हिस्सा है लेकिन क्या हो जब ये दिल ही धड़कना बंद कर दे या बहुत धीरे धीरे धड़कनें लगे, जब आपका दिल सामान्य अवस्था में नहीं धड़क कर धीरे धीरे और असामान्य तरीके से धड़कता है उस अवस्था को हार्ट में ब्लॉकेज होना कहते है और यह एक बेहद ही गंभीर बीमारी है।

वैसे तो यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है लेकिन 30 साल की उम्र के बाद इसका ख़तरा बढ़ जाता है और लोग इस बीमारी से बहुत घबराते है क्योंकि इसके इलाज़ में बहुत पैसा खर्च हो जाता है, तो इस बीमारी के उपचार से पहले आईये आपको बताते हैं कि दरअसल यह समस्या है क्या ?

यह भी पढ़े -स्वामी रामदेव से जानिये कैसे दूर होगी पायरिया की बीमारी

हमारे हृदय की धमनियों की दीवारों में जब कफ जमा होता है तो धीरे धीरे रक्त प्रवाह में समस्या आती है और हृदय की धड़कन मंद हो जाती है, दरअसल अनियमति खान पान और आधुनिक जीवन शैली के कारण ऐसा होता है, वैसे तो शुरुआत में पता चलने पर इसका इलाज हो सकता है लेकिन आखिरी स्टेज पर इसका इलाज बहुत महंगा और जटिल हो जाता है, जब खून का थक्का बनता है तो हार्ट अटैक आ जाता है वही कई केस में कार्डियक डेथ भी हो जाती है।

यह भी देखिये -स्वामी रामदेव से जाने सर्दी बुखार और जुकाम का रामबाण इलाज़

तो आज इस लेख में हम आपको बताने वाले है स्वामी रामदेव के कुछ ऐसे उपाय जिनको अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते है। स्वामी जी कहते है, हार्ट ब्लॉकेज हो जाए तो लोग कहते है आपको बाईपास करवाना पड़ेगा, स्टंट डलवाना पड़ेगा, लेकिन इससे हार्ट की कार्य प्रणाली कमजोर होती है और हार्ट का करंट रेट वीक हो जाता है। स्वामी जी कहते है कि शरीर में ब्लड सर्कुलशन अच्छा रहना बहुत ज़रूरी है, इसके लिए योग में अलग अलग प्रकार के प्राणायाम बताये गए है जिनको करने से इसमें फायदा मिलता है।

केसर, अश्वगंधा और शिलाजीत से रक्त प्रवाह अच्छा रहता है वही इससे हार्ट अच्छा रहता है। ये बहुत ज़रूरी है कि हार्ट के अंदर ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो वही जो ब्लॉकेज हुआ है वो निकल जाए तो इसका सबसे अच्छा समाधान है लौकी का जूस, इसको पीने से रक्त संचार सुधरता है वही अर्जुन की छाल का सेवन भी लाभकारी रहेगा। इसके अलावा कपालभाती और अनुलोम विलोम प्राणायाम भी आधा आधा घंटा शुरू कर दे।

यह भी पढ़े -स्वामी रामदेव से जाने कैसे दूर होगी यौन दुर्बलता !

खाने में भी एक महीनें तक सिर्फ लौकी की सब्जी और सुबह शाम लौकी का रस आप सेवन कीजिये। अगर आपको ठण्ड अधिक लगती है तो लौकी का सूप पीये। वही दिल से जुड़ी किसी भी बीमारी के समाधान में अनार का रस भी बेहद लाभकारी है। अनार में फाइटोकेमिकल्स होता है और यह एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में धमनियों की परत को नुकसान नहीं होने देता है। इसके अलावा लहसुन का सेवन भी ह्रदय में होने वाले रक्त संचार को दुरुस्त करता है, रोज़ 4 से 5 कली लहसुन की खानी चाहिए। वही रोज़ चार से पांच किलोमीटर की सैर भी करनी चाहिए।

तो आज इस लेख में आपने जाना की कैसे आप स्वामी रामदेव के घरेलु उपाय अपनाकर हार्टअटैक का ख़तरा कम कर सकते है। अगले लेख में बात करेंगे आपकी सेहत से जुड़े किसी और मुद्दे की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...