1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. स्वामी रामदेव से जाने सर्दी बुखार और जुकाम का रामबाण इलाज़

स्वामी रामदेव से जाने सर्दी बुखार और जुकाम का रामबाण इलाज़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्वामी रामदेव से जाने सर्दी बुखार और जुकाम का रामबाण इलाज़

आज इस भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में सर्दी जुकाम एक आम बात हो गयी है, जैसे ही मौसम बदलता है लोगों की अनियमित खान पान की शैली के कारण उन्हें सर्दी जुकाम और खांसी जैसी समस्या होने लगती है और वो धीरे धीरे वायरल में बदल जाती है।

आज इस लेख में हम आपको बताने वाले है स्वामी रामदेव के कुछ ऐसे रामबाण इलाज जिनको अपनाकर आप अपने आप ही खांसी जुकाम ठीक कर सकते है। स्वामी रामदेव कहते है कि सर्दी जुकाम भी एक वायरस जनित समस्या है तो उसके लिए गिलोय और तुलसी अचूक औषधि है।

स्वामी रामदेव का कहना है कि अपने एंटी बायोटिक गुण के कारण हल्दी भी बड़ी उपयोगी है और आप रात को सोते समय दूध के साथ इसका इस्तेमाल कर सकते है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कोई भी वायरस आपको नुकसान नहीं कर सकता है।

यह भी पढ़े -अस्थमा से है परेशान ! स्वामी रामदेव से जानिये इसका रामबाण इलाज

दरअसल गिलोय हल्दी और तुलसी का काढ़ा सभी के लिए बेहद उपयोगी होता है और हर उम्र का व्यक्ति इसे पी सकता है और यह पूर्णतया निर्दोष होता है और इसका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है। इस काढ़े से बुखार भी ठीक हो सकता है। सर्दी जुकाम में हो सके उतना गर्म पानी पीना चाहिए जिसके कारण शरीर से कफ बाहर निकलता है।

स्वामी रामदेव कहते है कि मनुष्य की वात पित्त और कफ की प्रकृति होती है। कफ अधिक होने पर गर्म दूध के साथ बच्चों को च्यवनप्राश खिलाये, वही तुलसी और अदरक के रस के साथ शहद चाटने से भी कफ की समस्या दूर होती है।

यह भी पढ़िए -कोरोना वायरस से कैसे बचे ? जानिये स्वामी रामदेव के रामबाण नुस्खे

प्राणायाम की बात करे तो नियमित रूप से कपालभाती और अनुलोम विलोम प्राणायाम करना चाहिए, इससे भी सर्दी जुकाम में राहत मिलती है। गर्म पानी में चुटकी भर नमक मिला कर गरारे करने से खांसी-जुकाम के दौरान काफी राहत मिलती है। अगर खांसी के साथ बलगम भी है तो आधा चम्मच काली मिर्च को देसी घी के साथ मिलाकर खाएं, इससे आपको कफ रोग में फायदा मिलेगा।

यह भी देखे -स्वामी रामदेव से जानिये शरीर में खून की कमी कैसे दूर होगी ?

तो आज इस लेख में आपने जाना की कैसे छोटे छोटे नुस्खे अपनाकर आप अपने सर्दी जुकाम को काबू कर सकते है, आज इस लेख में बस इतना ही, अगले लेख में बात होगी आपकी सेहत से जुड़े किसी मुद्दे पर।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...