साल 1994 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज पहनने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इंडस्ट्री में अपनी वापसी के बाद लगातार सुर्ख़ियों में हैं। मगर इस बार सुष्मिता अपनी बेटी रिनी सेन को लेकर खबरों में हैं। सुष्मिता की लाडली रिनी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है जिस वजह से मां और बेटी दोनों परेशान है।

सुष्मिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनकी बेटी का इंस्टाग्राम अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है। उन्होंने एक पोस्ट करते हुए कहा, ‘कृपया ध्यान दें, मेरी बेटी रिनी के इंस्टाग्राम अकाउंट को किसी बेवकूफ द्वारा हैक कर लिया गया है, जिसे अभी तक यह एहसास नहीं है कि रिनी नए सिरे से शुरुआत करके खुश है!’
बता दें कि रिनी भी अपनी शार्टफिल्म को लेकर चर्चा में हैं। सुटाबाजी नाम की इस शार्टफिल्म ने खूब सुर्खियां भी बंटोरी हैं।
यही नहीं रिनी और आमिर खान की बेटी इरा खान भी एक स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करते हैं। अक्सर रिनी और इरा एक दूसरे के साथ फोटोज भी शेयर करती हैं।