सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने पूरे होने वाले हैं और आज भी उनके लिए इन्साफ की लड़ाई लड़ी जा रही है। आपको बता दे कि ड्रग्स के मामले में रिया समेत लोग जेल में है लेकिन सुशांत की मौत का राज आज भी राज ही है।
इसी बीच उनकी बहन श्वेता ने आज लोगों से एक भावुक अपील की है। श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और वीडियो शेयर किया है।
आपको बता दे कि उन्होंने फैंस से अपने आसपास के गरीबों को खाना खिलाने और सत्य के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा है। उन्होंने 12 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक गरीबों को खाना खिलाने की अपील की है।
https://www.instagram.com/p/CFBFRzkFZvd/?utm_source=ig_embed
श्वेता सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, आइए आज एक बेघर या एक गरीब को खाना खिलाने की कोशिश करें. और जब हम ये कर रहे हैं, तो अपनी आँखें बंद कर लें और प्रार्थना करें
जितनी जल्दी हो सके उस सत्य को लाने की प्रार्थना करें और भगवान हमारा सही दिशा में मार्गदर्शन करें. हमारे प्रिय सुशांत के लिए प्रार्थना और शुभकामनाएं करते रहें।