1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी : ड्रग्स के आदी थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी : ड्रग्स के आदी थे सुशांत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी : ड्रग्स के आदी थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जबसे ये केस सीबीआई को दिया गया है तब से रोज़ नए नए खुलासे हो रहे है। अभी तक सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं जा पाई है। आपको बता दे कि इस केस में अब ड्रग्स का मामला मुख्य रूप से सामने आ रहा है।

ऐसे कई सबूत मिल रहे है जिनसे ये साबित हो रहा है कि सुशांत को ड्रग्स दिए जा रहे थे वही अब उनकी पूर्व मैनजेर श्रुति ने एक नया खुलासा कर सबको चौंका दिया है। दरअसल उनका कहना है कि ड्रग्स सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी का हिस्सा था और वो इसके आदी थे।

श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी ने  बताया है कि उनका पूर्व ड्राइवर और बॉडी गार्ड सोहेल सागर उनके लिए ड्रग्स का इंतजाम करता था। न्होंने यह भी दावा किया है कि ये पार्टियां सुशांत की बहनों की मौजूदगी में भी होती थीं और ऐसे में उन्हें भी इस बात की जानकारी थी कि सुशांत ड्रग्स के आदी हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि  श्रुति मोदी के वकील भी आरोप लगाया है कि सुशांत की बहनों की नजर उनकी प्रॉपर्टी पर थी और इस बात का सुशांत खुद भी विरोध कर रहे थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...