1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. नागिन 5: सुरभि चंदना ने शेयर किया वीडियो, ‘साकी साकी’ गाने पर जमकर नाचीं आई नजर

नागिन 5: सुरभि चंदना ने शेयर किया वीडियो, ‘साकी साकी’ गाने पर जमकर नाचीं आई नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नागिन 5: सुरभि चंदना ने शेयर किया वीडियो, ‘साकी साकी’ गाने पर जमकर नाचीं आई नजर

कलर्स टीवी लोकप्रिय शो में से एक नागिन 5 आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। इस सुपरहिट सीरीज के पांचवें सीजन में लीड नागिन बनी हैं एक्ट्रेस सुरभि चंदना जिन्हें काफी तारीफें भी मिल रही हैं।

वहीं सुरभि चंदना भी अपने इस रोल को जमकर इंजॉय कर रही हैं। यही कारण है कि वो अपने फैंस के साथ आए दिन इस शो के जुड़ी दिलचस्प तस्वीरें और वीडियो शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में उनका एक ऐसा ही वीडियो जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो में सुरभि के साथ सवर्दा थिगले   भी नजर आ रही हैं।

दरअसल, सुरभी चंदना ने अपने इंस्टाग्राम एक ‘नागिन 5’ के सेट से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वो शो की मोरनी यानी एक्ट्रेस सवर्दा थिगले के साथ धमाकेदार डांस करती दिखाई दे रही हैं। ये दोनों ही नेहा कक्कड़ द्वारा गाए और नोरा फतेही पर फिल्माए जाने ‘साकी साकी’ पर डांस कर रही हैं।

वीडियो में सुरभि चंदना के डांस स्टेप्स फैन्स को काफी जबरदस्त लग रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सुरभि ने कैप्शन में लिखा, “नागिन और मोरनी गॉट नो चिल।”

बता दें, एक्ट्रेस सुरभि चंदना अकसर अपने इंस्टाग्राम से फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने यह वीडियो पोस्ट किया है, जो फैन्स को काफी पसंद भी आ रहा है। वीडियो को अब तक 2 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं।

बता दें कि नागिन 5 में सुरभि चंदना और शरद मल्होत्रा की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। हाल ही में मेकर्स ने अगले एपिसोड का वीडियो क्लिप शेयर किया था, जिसे खूब पसंद किया गया था।

बता दें कि सुरभि चंदना ने सुर्खियां जी टीवी के शो ‘कुबूल है’ में हया के किरदार से प्राप्त की। जिसके बाद वह स्टार चैनल के कई पोपुलर शो जैसे ‘इश्कबाज’, ‘दिल बोले ओबेरॉय’ और ‘संजीवनी’ में नजर आईं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...