एक्टर शाहरूख खान की बेटी सुहाना कोविड-19 के कारण ब्रेक में मुंबई और दुबई में रहने के बाद अपनी पढ़ाई के लिए वापस से न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं। सुहाना न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिस्क स्कूल ऑफ द आर्ट्स में पढ़ाई करती हैं।
इस बीच सुहाना की चचेरी बहन आलिया चिबा ने सुहाना के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। सुहाना के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने लिखा,”फॉलो डिस्को बॉल।” फोटो में दोनों बहनें कैमरे के लिए पोज करती नजर आ रही हैं। सुहाना ने इसमें जीन्स के साथ एक क्रॉप टॉप पहन रखा है, वहीं आलिया काले कपड़ों में नजर आ रही हैं।
सुहाना के इंस्टाग्राम पर काफी फैन फॉलोइंग है। महामारी के दौरान भी सुहाना सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती थी। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद एक मिरर सेल्फी भी पोस्ट की थी।

इस फोटो में वो जेब्रा पैटर्न टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। फोटो में उनके नाखूनों के कलर का स्टाइल लोगों को आकर्षित कर रहा है। तस्वीर में नजर आ रहे उनके नाखूनों में से रिंग वाली उंगली का नाखून अलग ही स्टाइल में पेंट हैं, जबकि बाकी सारे नाखून काले रंग से पेंट किए गए हैं।
इस फोटो पर पर काफी लोगों के रिएक्शन देखने को मिले हैं। इनमें अभिताभ बच्चन की पोती नव्या, एक्टर एली अवराम, एक्टर महीप कपूर भी शामिल हैं।