1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आज से खुलेंगी गणगौर माता की बाडिय़ा, चरण पखार करेंगे आगवानी

आज से खुलेंगी गणगौर माता की बाडिय़ा, चरण पखार करेंगे आगवानी

जवारों को रथों में शिरोधार्य कर ढोल-मांदल के साथ घर लेकर आएंगे। वहीं रविवार व सोमवार को अपने-अपने घरों से महिला-पुरुष समूह के साथ गणगौर माता के रथों को श्रृंगारित कर सिर पर रखकर गीत गाते झामरिया बाग में ले जाएंगे। इस दौरान झामरिया बाग में उत्सवी माहौल नजर आएगा।

By: Naredra 
Updated:
आज से खुलेंगी गणगौर माता की बाडिय़ा, चरण पखार करेंगे आगवानी

बड़वानी। चैत्र शुक्ल की तीज पर आज गणगौर माता की बाडिय़ां खुलेंगी। इस दौरान बाड़ी में श्रद्घालु पहुंचकर पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं माता के जवारों को सज्जित रथों में रखकर और शिरोधार्य कर ढोल ताशे के साथ घर-घर धूमधाम से अगवानी की जाएगी। वहीं रविवार व सोमवार को अपने-अपने घरों से महिला-पुरुष समूह के साथ गणगौर माता के रथों को श्रृंगारित कर सिर पर रखकर गीत गाते झामरिया बाग में ले जाएंगे। इस दौरान झामरिया बाग में उत्सवी माहौल नजर आएगा।

पर्व के दौरान श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने फूल पाती खेली। महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना पुरोहित ने बताया कि समाज की धर्मशाला से समाज की बहनें एकत्रित होकर दूल्हा-दुल्हन की वेशभूषा धारण कर ढोल ताशे के साथ गणगौर गीत हुए गायत्री मंदिर पहुंची। वहां फूलपाती खेली।

कार्यक्रम में ममता पंडित, अमिता जोशी, वीणा रावत, श्रद्धा पुरोहित, आशा चौबे, प्रतिमा दुबे, अरुणा पंडित, उज्ज्वला पंडित, प्रीती पुरोहित, मीना पुरोहित, शालिनी पुरोहित, प्रीती रावत, मनीषा मंडलोई, आरती शुक्ला, अपर्णा रावत आदि उपस्थित थे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...