1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ईदगाह पर अदा की गई विशेष नमाज, मांगी मुल्क में अमन चैन, खुशहाली की दुआएं

ईदगाह पर अदा की गई विशेष नमाज, मांगी मुल्क में अमन चैन, खुशहाली की दुआएं

मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन, एएसपी ने संभाली व्यवस्था की कमान। नमाज के पश्चात जमात द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका आदि का बेहतर व्यवस्था के लिए आभार जताया।

By: Naredra 
Updated:
ईदगाह पर अदा की गई विशेष नमाज, मांगी मुल्क में अमन चैन, खुशहाली की दुआएं

बड़वानी। पवित्र रमजान माह के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने शनिवार को ईद पर्व मनाया।  समाजजनों ने ईद की नमाज अदा कर देश प्रदेश में अमन चैन, भाईचारा, खुशहाली, तरक्की के लिए हाथ उठाकर दुआएं की।

सुन्नत मुस्लिम जमात के तत्वावधान में विशेष नमाज

शहर के पाटी रोड स्थित ईदगाह पर सुन्नत मुस्लिम जमात के तत्वावधान में ईद की विशेष नमाज सुबह 9 बजे अदा की गई। पश्चात् देश-प्रदेश में अमन चैन, खुशहाली की गई। नमाज के पश्चात जमात द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका आदि का बेहतर व्यवस्था के लिए आभार जताया।

विधायक ने दी मुबारकबाद

नमाज के पश्चात् समाजजनों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। विधायक राजन मंडलोई, नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव, विष्णु बनडे, पार्षद बाबू भाई, मुजीब कुरैशी, युवा नेता अरुण यादव आदि ने ईदगाह पहुंचकर समाजजनों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। एएसपी धीरज बब्बर ने भी ईदगाह पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। टीआई बलजीत सिंह बिसेन, यातायात प्रभारी विनोद कुमार बघेल सहित पुलिस जवान तैनात रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...