1. हिन्दी समाचार
  2. Ujjain
  3. सूरत से आए विशेष बच्चों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति की व्यवस्थाओं से खिल उठे चेहरे

सूरत से आए विशेष बच्चों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति की व्यवस्थाओं से खिल उठे चेहरे

...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
सूरत से आए विशेष बच्चों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति की व्यवस्थाओं से खिल उठे चेहरे

उज्जैन से एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। गुजरात के सूरत से आए मानसिक रूप से विशेष बच्चों ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के पावन दर्शन किए और बाबा महाकाल के दर पर आस्था और विश्वास के रंग बिखेर दिए।

गुजरात के सूरत से दीप ज्योति वेलफेयर ट्रस्ट के 40 मानसिक रूप से विशेष मनो-दिव्यांग बच्चे उज्जैन पहुंचे,जहाँ उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर जी के पावन दर्शन किए।श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इन सभी विशेष बच्चों के लिए दर्शन की सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित व्यवस्था की गई, जिससे बच्चों को बिना किसी असुविधा के बाबा महाकाल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...