1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण कोरोना संक्रमित, घर पर खुद को किया क्वारंटाइन

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण कोरोना संक्रमित, घर पर खुद को किया क्वारंटाइन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण कोरोना संक्रमित, घर पर खुद को किया क्वारंटाइन

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने फैन्स को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। राम चरण ने घर पर खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। हालांकि, उन्होंने बताया है कि उनमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं।

राम चरण ने ट्विवर अकाउंट पर लिखा, ”मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मुझसे कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। मैं घर पर क्वारंटाइन हूं। उम्मीद है कि मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा और ज्यादा मजबूत भी।

” इस पोस्ट को शेयर करते राम चरण ने कैप्शन में लिखा, ”सभी से अपील है जो भी पिछले कुछ दिनों मेरे सम्पर्क आए हैं वे अपना कोरोना टेस्ट करा लें। अपनी रिकवरी के अपडेट्स जल्द ही दूंगा।”

मालूम हो कि नवंबर में पहले राम चरण के पिता चिरंजीवी भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। कुछ दिनों पहले उन्होंने बताया था कि तीसरी बार टेस्ट कराने के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

राम चरण की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में नजर आएंगे। इसमें वह जूनियर एनटीआर के साथ लीड रोल में हैं। कुछ समय पहले फिल्म से उनका लुक शेयर किया गया था, जिसे फैन्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...