1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सोनू सूद ने 50 लड़कियों को नौकरी दिलाने का किया वादा, कही ये बात

सोनू सूद ने 50 लड़कियों को नौकरी दिलाने का किया वादा, कही ये बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोनू सूद ने 50 लड़कियों को नौकरी दिलाने का किया वादा, कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना वायरस महामारी में लोगों के मसीहा बनकर सामने आए। सोनू सूद ने जहां प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया, वहीं, एक्टर अब भी लोगों की खूब मदद कर रहे हैं. नौकरी से लेकर लोगों का इलाज करवा रहे हैं।

https://twitter.com/sraza21/status/1313150587907633157?s=20

सोनू सूद अपनी टीम के साथ मिलकर जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार खड़े रहते हैं। एक बार उन्होंने अपनी दरियादिली साबित कर दी है।

https://www.instagram.com/p/CF7OZakAUu2/

दरअसल, झारखंड के एक गांव में लॉकडाउन के कारण 50 लड़कियों की नौकरी चली गई, इसी के चलते एक यूजर ने जब सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई, तो एक्टर ने भी इसका बखूबी जवाब दिया।

https://www.instagram.com/p/CFRo3M-ANMX/

सोनू सूद  से मदद की गुहार लगाते हुए एक ट्विटर यूजर ने खाली बैठी लड़कियों की कुछ तस्वीरें साझा की, साथ ही उन्होंने लिखा, “हम झारखंड के धनबाद जिला के रहने वाले हैं।

https://www.instagram.com/p/CEelaMugBWU/

लॉकडाउन के कारण हमारी और गांव की 50 लड़कियो की नौकरी चली गई थी और अब हम सारे अपने घर में बेरोजगार बैठे हैं।

हम सब को नौकरी की बहुत जरुरत है हमारी मदद कीजिए. आप ही आखिरी उम्मीद हो।”

https://www.instagram.com/p/CERjfX9Ax_I/

सोनू सूद ने लड़की के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “धनबाद की हमारी यह 50 बहनें एक सप्ताह के भीतर कोई अच्छी नौकरी कर रहीं होंगी…यह मेरा वादा है.” सोनू सूद के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें, सोनू सूद ने महामारी के दौरान शहरों में फंसे दिहाड़ी मजदूरों को सही सलामत उनके घर पहुंचाने के लिए बस और ट्रेन का इंतजाम किया। इसके साथ ही उन्होंने विदेशों में फंसे छात्रों को भी भारत वापस लौटने के लिए प्लेन बुक कराया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...