1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सोनू सूद ने जरूरतमंदों की मदद करने का किया ऐलान, ई-रिक्शा बांट कर करेंगे सहायता

सोनू सूद ने जरूरतमंदों की मदद करने का किया ऐलान, ई-रिक्शा बांट कर करेंगे सहायता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोनू सूद ने जरूरतमंदों की मदद करने का किया ऐलान, ई-रिक्शा बांट कर करेंगे सहायता

सोनू सूद ने महामारी के बीच जरूरतमंदों की मदद करने के लिए एक और पहल की है। कोरोना के चलते जो लोग अपनी रोजी-रोटी खो चुके हैं। सोनू उनको ई-रिक्शा बांट रहे हैं।

उनकी इस इनीशिएटिव का नाम ‘खुद कमाओ घर चलाओ’ है। इसे उन्होंने संडे को सोशल मीडिया पर साझा किया है। सोनू सूद कोरोना के बीच गरीबों के मसीहा बन चुके हैं। उनका कहना है कि उन्हें लोगों से जो प्यार मिला है उसकी वजह से उनके साथ बने रहने की प्रेरणा मिलती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू ने बताया, ‘मुझे ऐसा लगता है कि सामान देने से ज्यादा अहम है लोगों को रोजगार के मौके देना। मुझे यकीन है कि इस पहल से उन्हें फिर से अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिलेगी।’

इससे पहले सोनू सूद प्रवासी रोजगार ऐप भी लॉन्च कर चुके हैं। जिससे कोरोना में जॉब खो चुके लोगों के लिए 50 हजार से ज्यादा रोजगार के मौके मुहैया करवाए गए हैं।

यह ऐप लोगों को कंपनियों से जोड़ता है साथ ही लोगों को ट्रेनिंग भी दी जाती है। अपने अच्छे कामों से सोनू सूद देशभर के लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...