1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सिंगर नेहा कक्कड़ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, फैंस ने यूं दी प्रतिक्रिया, पढ़ें

सिंगर नेहा कक्कड़ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, फैंस ने यूं दी प्रतिक्रिया, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सिंगर नेहा कक्कड़ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, फैंस ने यूं दी प्रतिक्रिया, पढ़ें

नेहा कक्कड़  और रोहनप्रीत सिंह  के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टग्राम पर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

नेहा कक्कड़ ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें रोहनप्रीत सिंह भी हैं। वह नेहा का ख्याल रखते नजर आ रहे हैं। यही तस्वीर रोहनप्रीत सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा, ‘ख्याल रख्या कर।‘ जिस पर रोहनप्रीत ने कमेंट किया, ‘अब तो कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ेगा नेहू।

नेहा कक्कड़ की फोटो के कैप्शन को देखकर लग रहा है कि यह उनके आने वाले किसी गाने को बोल है। यह फोटो एक पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है जैसे कि नेहा ने अपने पिछले गाने नेहू दा व्याह के टाइम पर किया था। गाने में दोनों की शादी से जुड़ी चीजें दिखाई गई थीं। हालांकि दोनों बाद में शादी के बंधन में बंध गए।

आपको बता दें नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने दिल्ली में 24 अक्टूबर को शादी की है। नेहा और रोहन की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई है। हर फंक्शन को यादगार बनाया गया है। शादी के बाद नेहा का ससुराल में धूमधाम से स्वागत हुआ था।

नेहा के स्वागत में एक शानदार रिसेप्शन रखा गया था। नेहा और रोहन की शादी और बाकी फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...