1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर हुए फिट, पंत की कप्तानी में खेलने को लेकर कही ये बात

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर हुए फिट, पंत की कप्तानी में खेलने को लेकर कही ये बात

पहले चरण के दौरान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गये थे। जिसके बाद टीम की कमान ऋषभ पंत को दी गई थी। लेकिन अब वो फिट हैं और यूएई लेग में शायद टीम की कप्तानी कर सकते हैं ऐसे में रिषभ पंत को कप्तानी से हटाया जा सकता है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर हुए फिट, पंत की कप्तानी में खेलने को लेकर कही ये बात

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से UAE की सरजमीं पर होगा। इस सीजन के पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार खेल दिखाया है। अंक तालिका में वह पहले स्थान पर काबिज है। ऋषभ पंत की अगुवाई में खेली दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बढ़िया प्रदर्शन किया है। टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की कमीं टीम को बिल्कुल भी नहीं खली।

आपको बता दें कि पहले चरण के दौरान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गये थे। जिसके बाद टीम की कमान ऋषभ पंत को दी गई थी। लेकिन अब वो फिट हैं और यूएई लेग में शायद टीम की कप्तानी कर सकते हैं ऐसे में रिषभ पंत को कप्तानी से हटाया जा सकता है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की टीम साल 2020 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थी।

एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए अय्यर ने कहा कि, दुर्भाग्य से आइपीएल को सीजन के बीच में रोकना पड़ा, लेकिन इसने मुझे फिर से मौका दिया है। मैं एक खिलाड़ी और टीम की सोच को समझने वाले के तौर पर फैंस का सपना पूरा करने के लिए अपनी भूमिका में सब कुछ करूंगा। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह पंत की कप्तानी में खेलने के बारे में सोच रहे हैं, तो उन्होंने इसका सीधा जवाब नहीं दिया।

श्रेयस ने कहा कि, इस सीजन के शुरुआती चरण का हमारा प्रदर्शन 2019 और 2020 में बनाए गए माहौल के परिणाम को दर्शाता है। पिछले साल, हम आइपीएल जीतने के इतने करीब आ गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो वर्षों में हमने टीम को एक योद्धा में बदल दिया है। यह उस प्रणाली और प्रक्रिया से आया है जिसे हमने स्थापित किया था। मैं प्रबंधन का शुक्रिया करना चाहूंगा कि उन्होंने मेरी क्षमता पर भरोसा किया, जिससे मैं टीम के लिए योगदान दे सका।’’ श्रेयस को लगता है कि कैपिटल्स में नेतृत्व की भूमिका ने उन्हें और अधिक समझदार क्रिकेटर बनने में मदद की क्योंकि इससे उन्होंने मानव-प्रबंधन कौशल और स्वभाव में सुधार करने में मदद मिली।

उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ने मुझे एक बेहतर क्रिकेटर बनाया है। मैं अब चीजों, परिस्थितियों, खेल को अलग तरह से देखता हूं। इसने मेरे स्वभाव और एक कप्तान के रूप में मेरे प्रबंधन कौशल में सुधार किया है। रिकी पोंटिंग उस दौरान बहुत सहायक रहे हैं। फिटनेस के बारे में पूछे जाने पर श्रेयस अय्यर ने बताया कि उन्होंने दो सप्ताह पहले पूरी मैच फिटनेस हासिल कर ली थी और इस समय वह अच्छी स्थिति में हैं। यह सर्जरी मेरे लिए जरूरी थी और इससे निजात पाने की मुझे खुशी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...