1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. झटका : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 99.7 करोड़ डॉलर घटा, जानिए कितना बचा है रिजर्व

झटका : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 99.7 करोड़ डॉलर घटा, जानिए कितना बचा है रिजर्व

Shock: The country's foreign exchange reserves decreased by $ 997 million ; विदेशी मुद्रा भंडार 90.8 लाख डॉलर घटकर 640.1 अरब डॉलर हुआ। विदेशीमुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
झटका : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 99.7 करोड़ डॉलर घटा, जानिए कितना बचा है रिजर्व

नई दिल्ली :  भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को झटका लगा है और इसमें गिरावट दर्ज की गई है। विदेशी मुद्रा भंडार ने नया रिकॉर्ड बनाने के बाद 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 90.8 लाख डॉलर घटकर 640.1 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी। इससे पिछले 15 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 1.492 अरब डॉलर बढ़कर 641.008 अरब डॉलर हो गया था। इससे पूर्व तीन सितंबर 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

आरबीआई के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में यह गिरावट मुख्य रूप से विदेशीमुद्रा आस्तियों (एफसीए) और स्वर्ण भंडार के घटने की वजह से हुई जो कुल मुद्राभंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह में भारत की विदेशीमुद्रा आस्तियां (एफसीए) 85.3 करोड़ डॉलर घटकर 577.098 अरब डॉलर रह गई। डॉलर में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल है।

गोल्ड रिजर्व में आई करीब 14 करोड़ डॉलर की गिरावट

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण आरक्षित भंडार 13.8 करोड़ डॉलर घटकर 38.441 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में देश का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 7.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.321 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ में देश का आरक्षित विदेशीमुद्रा भंडार एक करोड़ डॉलर बढ़कर 5.240 अरब डॉलर हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...