1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. दिल्ली में आग का कहर, जूता फैक्ट्री में लगी आग

दिल्ली में आग का कहर, जूता फैक्ट्री में लगी आग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली में आग का कहर, जूता फैक्ट्री में लगी आग

दिल्ली में आग लगाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर दिल्ली के जूता फैक्ट्री में आग लग गई है। यह आग लॉरेंस रोड पर लगा है। बता दें कि बिल्डिंग नंबर बी-28 में आग लगी है, दमकल की 26 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए हैं। साथ ही साथ राहत और बचाव कार्य भी शुरू हो गया है।

बता दें कि फैक्ट्री में आग सुबह 9.30 बजे के आसपास लगी है। इस घटना में जानमाल के हानी की खबर अभी तक नहीं मिल पाई है। बता दें कि तीन दिन पहले ही दिल्ली के मायापुरी इलाके में जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के अलग-अलग जगहों से अक्सर ही आग लगने की खबरें आती रही हैं। इससे पहले सब्जी मंडी इलाके में स्थित एक बैग फैक्ट्री में लगी थी,इसमें 43 मजदूरों की मौत हो गई थी। साथ ही इसे पहले अनाज मंडी इलाके में एक बिल्डिंग में लगी आग में करीब 50 लोगों की जान चली गई थी। उसके बाद भी कई जगहों पर आग लगने की घटना सामने आ चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...