1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. केंद्र सरकार के खिलाफ शिव सेना कार्यकर्त्ताओं ने जताया आक्रोश

केंद्र सरकार के खिलाफ शिव सेना कार्यकर्त्ताओं ने जताया आक्रोश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केंद्र सरकार के खिलाफ शिव सेना कार्यकर्त्ताओं ने जताया आक्रोश

देहरादून: किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए शिव सेना से जुड़े कार्यकर्त्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। मंगलवार को कार्यकर्त्ता गोविंदगढ़ स्थित मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए। यहां केंद्र सरकार की शव यात्रा निकालते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया का आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 14 दिनों से किसान सड़कों पर मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ किसी तरह की वार्ता नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि जल्द वार्ता कर इस मामले का हल शीघ्र हो।

जिला प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्त्ता वार्ता के लिए लगातार मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में अमित कर्णवाल, नितिन कुमार, रोहित बेदी, जितेंद्र निर्वाल, विजय गुलाटी, मनोज सरीन, अमन आहूजा, अभिषेक साहनी, रजत बिश्नोई, हर्ष सिंघल, विकास सिंह, मोहित शर्मा, विकास मल्होत्रा, मनोज कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...