अभिनेता शेखर सुमन शुरुआत से ही सुशांत सिंह राजपूत मामले में न्याय की मांग करते रहे हैं। उन्होंने इस केस में सीबीआई से जांच कराने की मांग भी की थी।
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया था, जिसमें एक दिलचस्प जानकारी दी गयी। बिग बी ने लिखा- अभी तक की रिकॉर्ड की गयी सबसे तेज़ आवाज़ 3000 मील दूर तक सुनी गयी और इसकी तरंगों ने ग्लोब के तीन चक्कर लगाये।
यह ध्वनि तरंगें एक पुराने ज्वालामुखी क्रेकोटा से निकली थीं। 27 अगस्त को वो पर्वत फट गया। 310 डेसिबल। इंसान के ईयर ड्रम 150-160 डेसिबल पर फट जाते हैं।
The loudest sound ever recorded is the Roar of all SSR fans who roared for justice for Sushant right here in India and the sound waves have circled the globe a million times and still circling.#WarriorsRoar4SSR https://t.co/Mf03Lf7R7t
— Shekhar Suman (@shekharsuman7) September 11, 2020
शेखर सुमन ने इसे रीट्वीट करके लिखा- दुनिया की रिकॉर्ड की गयी सबसे तेज़ आवाज़ सुशांत सिंह राजपूत के फैंस की है, जो भारत में सुशांत को न्याय दिलाने के लिए इतनी ज़ोर से गरजे कि इसकी ध्वनि तरंगों ने ग्लोब के लाखों चक्कर लगाए और अभी भी चक्कर लगा रही हैं।
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत मामले में लोगों को इस बात से ज्यादा शिकायत है कि इस पर बड़े स्टार्स शांत हैं।
जब कोर्ट ने सीबीआई जांच की मंजूरी दी थी तब अक्षय कुमार ने इस पर ट्वीट किया था। उनके अलावा किसी भी बड़े स्टार ने इस पर कुछ नहीं कहा।