1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शामली फैक्ट्री ब्लास्ट: एक माह बाद मृतिका की बेटी की शादी होनी थी

शामली फैक्ट्री ब्लास्ट: एक माह बाद मृतिका की बेटी की शादी होनी थी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शामली फैक्ट्री ब्लास्ट: एक माह बाद मृतिका की बेटी की शादी होनी थी

{ शामली से श्रवण सैनी की रिपोर्ट }

शामली के कांधला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट ने एक साथ कई ज़िंदगियों को बर्बाद कर दिया है, दरअसल उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में शुक्रवार शाम को एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई, आग इतनी भयंकर थी कि फैक्टरी के अंदर से पटाखों के तेज धमाके हो रहे थे।

जिसके बाद शासन प्रशासन ने और रेस्क्यू कर फैक्ट्री का देर रात्रि तक मलबा उठाकर फैक्ट्री में और शव खंगाले, लेकिन फैक्ट्री के अंदर कोई ओर शव नही मिले, पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में मारे गए लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

Shamli Factory Blast A month later, the daughter of the deceased was to be married.

आज पोस्टमार्टम के बाद शव वापस लौटे हैं, अब पटाखा विस्फोट में मरने वाली तीनों महिलाओं के शव उनके परिजनों ने कस्बे की चौपाल पर रखकर मुआवजे की मांग शुरू कर दी है।

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से मरने वाली निर्मला की बेटी की एक माह बाद शादी होनी थी जिसकी मौत के बाद उसके घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही शादी की तैयारियां मातम में बदल गई है….

हालांकि पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद जहां पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर मृतकों को मुआवजा दिलाने की बात कही थी तो वहीं इस पूरी घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...