1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शामली: मधुमक्खी के हमले से भैंसे की हुई मौत

शामली: मधुमक्खी के हमले से भैंसे की हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शामली: मधुमक्खी के हमले से भैंसे की हुई मौत

(शामली से संवाददाता श्रवण सैनी की रिपोर्ट)

घटना शामली के थाना भवन क्षेत्र के कुतुबगढ़ की है। जहां अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने खेत के अंदर बंधी भैंस पर हमला कर दिया। जिससे भैंस बुरी तरह तड़पने लगी। वहीं किसान ने भैंस को मधुमक्खियों के हमले से बचाने का प्रयास किया।

मधुमक्खियों ने किसान पर भी हमला किया। किसान ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं पास के खेतों में भेड़-बकरियों को चरा रहे कुछ बच्चों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसमें बच्चे और जानवर मधुमक्खियों का शिकार हो गए।

किसान की अपनी भैंस को उपचार के लिए जानवरों के डॉक्टर के पास ले गए और इलाज के दौरान भैंस की मौत हो गई। जिसकी सूचना पर पशु चिकित्सक और पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली, लेकिन भेड़ बकरी चराने वाले बच्चों का अभी तक पता नहीं चल पाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...