नई दिल्ली: विश्व कप-2021 में शाकिब अल हसन ने स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर चार ओवरों में 17 रन देकर 2 शिकार किए, जिसके साथ शाकिब ने इतिहास रच दिया। शाकिब अब टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सर्वाधिक चटकाने वाला गेंदबाज बने। इस मामले में शाकिब अल हसन ने लसिथ मलिंगा को पछाड़ दिया है।
लसिथ मलिंगा ने 84 मैचों में 6.70 की इकॉनमी के साथ 107 शिकार किए हैं। इस दौरान मलिंगा का सर्वश्रेष्ठ 5/6 रहा. वहीं शाकिब अल हसन ने 89 मुकाबलों में 108 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इस फेहरिस्त में टिम साऊदी तीसरे पायदान पर हैं।
108 विकेट – शाकिब अल हसन
107 विकेट – लसिथ मलिंगा
99 विकेट – टिम साऊदी
98 विकेट – शाहिद अफरीदी
95 विकेट – राशिद खान
शाकिब के शानदार करियर
टी20 में विकटों के लिहाज से टॉप 5 में कोई भी भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं है। वर्तमान में बुमराह, शमी और चहल जैसे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन टी20 में शाकिब के रिकॉर्ड को तोड़ना अभी चुनौती है। वैसे शाकिब अल हसन के नाम एक और शानदार रिकॉर्ड बन गया है। उनके पूरे करियर पर नजर डाली जाए तो उन्होंने अब तक अपने बल्ले से 12 हजार से ज्यादा रन बना डाले हैं. ये आंकड़ा उन्होंने तीनों प्रारूपों में जबरदस्त प्रदर्शन के जरिए हासिल किया है. वहीं गेंदबाजी के मामले में भी उनके रिकॉर्ड गजब दिख रहे हैं। उन्होंने अब तक कुल 600 विकेट अपने नाम कर डाले हैं. इसमें टेस्ट में 215, वनडे में 277 और टी20 में 108 विकेट शामिल हैं। उनके ये स्टैट्स इतने कमाल हैं कि उन्होंने इस मामले में इमरान खान, जैक कैलिस और कपिल देव जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।