1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

...

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे मातरम गान के साथ आरंभ हुई।

कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए-

* मध्य प्रदेश ने देश में सबसे पहले नारी शक्ति वंदन के आरक्षण मुद्दे को एक संकल्प के रूप में पारित किया।

* इस वर्ष असम से 16 जंगली भैंसे लाए जाएंगे। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनकी पहली खेप को बाड़े में छोड़ा।

* प्रदेश में गेहूं का उपार्जन प्रारंभ हो गया है। केंद्र सरकार ने उपार्जन लक्ष्य बढ़ाकर 100 लाख टन करने की अनुमति दी है।

* शासन ने निर्णय लिया है कि शनिवार को अवकाश नहीं रहेगा और सप्ताह में 6 दिन गेहूं का उपार्जन किया जाएगा।

* स्वास्थ्य, शिक्षा और सिंचाई क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए ₹26,800 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

* शाजापुर के लखनदार बांध पर पंप हाइड्रो सिस्टम के माध्यम से शाजापुर जिले के 17 ग्राम और उज्जैन जिले की तराना तहसील के 7 ग्रामों की कुल 9,000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हेतु ₹155 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है।

* लोक निर्माण विभाग के 5 कार्यों की निरंतरता को मंजूरी दी गई है, जिन पर अगले 5 वर्षों में ₹26,311 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

* दिल्ली में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दी जा रही ग्रेजुएशन स्तर की छात्रवृत्ति में ओबीसी वर्ग के लिए ₹1,550 प्रतिमाह की राशि बढ़ाकर ₹10,000 प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया है।

* प्रदेश के 38,901 आंगनबाड़ी भवनों के विद्युतीकरण के लिए ₹80 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

* गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल के अधोसंरचना विकास हेतु ₹80 करोड़ तथा श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए ₹174 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...