1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक तेजपाल सिंह पंवार का निधन, लंबे समय से थे बीमार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक तेजपाल सिंह पंवार का निधन, लंबे समय से थे बीमार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक तेजपाल सिंह पंवार का निधन, लंबे समय से थे बीमार

रुड़की: भाजपा के वरिष्ठ नेता और दो बार लक्सर सीट से विधायक रहे तेजपाल सिंह पंवार अब हमारे बीच नहीं रहे। लंबी बीमारी के चलते देर रात उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीति जगत के साथ ही क्षेत्र में भी शोक व्याप्त है। आज मालवीय चौक स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व भाजपा विधायक तेजपाल का निधन सोमवार देर रात उनके रुड़की(हरिद्वार) स्थित निवास पर हुआ। तेजपाल सिंह पंवार 1991 में लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक चुने गए थे। इसके बाद वे दूसरी बार 1993 में इसी सीट से भाजपा विधायक बने। तेजपाल सिंह पंवार 2008 से 2013 तक पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा में लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहे तेजपाल सिंह पंवार 1997 से 2001 तक भाजपा जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।

उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। भाजपाइयों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उनके बेटे दिनेश पंवार ने बताया कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को दोपहर बारह बजे मालवीय चौक स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...