रिपोर्ट : पल्लवी त्रिपाठी
मुंबई : एक्ट्रेस दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । दिशा खूबसूरती के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। दिशा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रैक्टिस रिहर्सल और स्टंट की वीडियो साझा करती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो स्टंट करती नज़र आ रही हैं।
वीडियो में दिशा जबरदस्त स्टंट करती नज़र आ रही हैं। दिशा की इस वीडियो पर कमाल का स्टंट करने वाले एक्टर टाइगर श्राफ ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘वाह! काश मैं ऐसा कर पाता’। माना जाता है कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई जगह एक साथ स्पाट किया गया है। हालांकि, टाइगर और दिशा ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है ।
View this post on Instagram
वहीं, बात करें दिशा के वर्क फ्रंट की तो दिशा जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में लोगों को दिशा और सलमान खान की जोड़ी दूसरी बार देखने को मिल रही है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । बता दें कि दिशा इससे पहले सलमान के साथ फिल्म ‘भारत’ में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म का गाना ‘स्लो मोशन’ काफी फेमस हुआ था, जिसे सलमान और दिशा पर फिल्माया गया था ।