जैसा ही हम सब जानते है की कोरोना वायरस जो की एक घातक बीमारी है उसने देश को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। एक तरफ पीएम मोदी ने देश में सख्त लॉकडाउन लगाया जिसके कारण आर्थिक रूप से कई नुकसान देश को हुए लेकिन ये जरुरी भी था क्यूंकि ऐसा नहीं करने से देश में इस बीमारी का कहर और बढ़ सकता था।
लगभग एक साल से ये पूरी दुनिया इस कोरोना वायरस से जमकर लड़ रही है और पूरी दुनिया के डॉक्टर इस कोरोना नाम की बीमारी की दवाई खोजने में लगे हुए है। इस बीच इस बीमारी की दवाई के लिए भारत को बड़ी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है।
आपको बता दे, देश में ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का ट्रायल कर रही कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविड-19 वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल की बड़ी चुनौती पार कर ली है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और आईसीएमआर ने एलान किया है कि भारत में कोविशील्ड के लिए क्लिनिकल ट्रायल के तीसरे चरण का एनरोलमेंट यानी पंजीकरण हो गया है।
कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि मुझे उम्मीद है कि एक सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। उन्होंने कहा, अगर ट्रायल सफल होते हैं और नियामक संस्था से अप्रूवल मिल जाता है तो जनवरी 2021 में वैक्सीन आ सकती है।
सीरम इंडिया ने कहा है कि भारत में Covishield के ट्रायल में अबतक सुरक्षा संबंधी कोई परेशानी नहीं आई है। बता दें कि देश में फेज 2/3 ट्रायल के तहत हजारों लोगों को कोविशील्ड टीका लगाया जा चुका है।