1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. संस्कृत भारती मध्य भारत प्रांत का ‘संस्कृत परिचय वर्ग’ संपन्न, संस्कृत भाषा को लेकर हुई गहन चर्चा

संस्कृत भारती मध्य भारत प्रांत का ‘संस्कृत परिचय वर्ग’ संपन्न, संस्कृत भाषा को लेकर हुई गहन चर्चा

विधायक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि कक्षा 12वीं तक संस्कृत भाषा को आवश्यक विषय के रूप में शामिल कराने हेतु सरकार को सुझाव देकर प्रयास करूंगा।

By: Naredra 
Updated:
संस्कृत भारती मध्य भारत प्रांत का ‘संस्कृत परिचय वर्ग’ संपन्न, संस्कृत भाषा को लेकर हुई गहन चर्चा

दतियाः संस्कृत भारती ‌मध्य भारत प्रांत संस्कृत परिचय वर्ग का सरस्वती विद्या मंदिर भरत गढ दतिया में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल सम्मिलित हुए।

 

विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि संस्कृत का झान हर व्यक्ति के लिये बहुत जरूरी है। हमारे सनातन धर्म में सभी संस्कार, सभी प्रकार के भक्ति के मंत्र सब संस्कृत में हैं। संस्कृत के ज्ञान से हमें उन संस्कारों में प्रयुक्त होने वाले श्लोकों एवं मंत्रों के विश्लेषण का ज्ञान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वे सरकार को पत्र लिखकर सुझाव भी भेजेंगे कि संस्कृत भाषा को प्रारंभिक शिक्षा से 12वीं तक आवश्यक विषय के रूप में शामिल किया जाय।

वहीं मुख्य वक्ता के रूप में जागेश्वर पटले ने संस्कृत भाषा के उपयोग पर प्रकाश हुए कहा कि संस्कृत जीवन में बहुत उपयोगी है। हमारे शास्त्र संस्कृत में ही उपलब्ध हैं। आजकल संस्कृत को हमारे देशवासी पीछे छोड़ अंग्रेज़ी को अपना रहा हैं, आज विवाह पत्रिका भी लोग अंग्रेजी में छपवाने में अपनी शान समझते हैं, जबकि विश्व के 27 देशों में हमारी संस्था काम कर रही है। वहाँ लोग संस्कृत को अपना रहे हैं। संस्कृत हमारी पुरातन भाषा है जो विलुप्त हो रही है, हमें सबको आपसी सहयोग से संस्कृत भाषा को मुख्य भाषा के रूप में पुनः लाना है। कार्यक्रम के अंत में कुंज बिहारी गोस्वामी द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। आयोजन समिति की ओर से कुंज बिहारी गोस्वामी द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। राम बाबू शर्मा के द्वारा अतिथियों का परिचय दिया गया।

इस अवसर पर पंकज शुक्ला समाज सेवी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दतिया, मनीष खेमरिया प्राचार्य संस्कृत महाविद्यालय ग्वालियर, डॉ प्रीति चौहान नेत्र रोग विशेषझ, एवं डॉ मुकेश सिंह राजपूत नेत्र रोग विशेषझ का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कविता त्रिपाठी एवं मनोज द्विवेदी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दतिया की प्राचार्या डॉ. श्रीमती जयश्री त्रिवेदी द्वारा की गई।  मुख्य वक्ता के रूप में संस्कृत भारती मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री डॉ. जागेश्वर पटले उपस्थित रहे। सास्वत अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी दतिया सुनील कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

इस अवसर पर रिषिराज मिश्रा, धीरज पटैरिया, देवेंद्र तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, हरि ओम सिंह यादव के अलावा सरस्वती विद्या मंदिर भरत गढ दतिया के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगर के विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकायें एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

दतिया से संवाददाता विनोद कुशवाह की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...