ताजनगरी में फोटो पत्रकारिता को एक नए आयाम देने वाले वरिष्ठ फ़ोटो जर्नलिस्ट बृजेश सिंह का आज बुधवार सुबह 7 बजे निधन हो गया।
60 वर्षीय बृजेश सिंह विगत कई सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। एम्स दिल्ली में उनका ईलाज़ चल रहा था।
ब्रजेश सिंह के निधन पर तमाम पत्रकारों ने शोक व्यक्त कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। पत्नी रिजू, पुत्र देवांश सिंह, पुत्री खुशी सिंह सहित भरा पूरा परिवार वो छोड़ गए है।
उन्होंने दिल्ली के मिड डे में कई सालों तक बतौर फोटो जर्नलिस्ट काम किया। उसके बाद वे अमर उजाला, आगरा में काम करने लगे।
उसके बाद एएनआई से जुड़कर प्रिंट मीडिया से इलेक्ट्रॉनिक मिडिया में कदम रखा। इस दौरान उन्होंने कुंभ, नैनीताल के सुरम्य स्थलों पर लघु फिल्में भी बनाईं।