1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. SA VS AUS: साउथ अफ्रीका को 97 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर किया 2-1 से कब्जा

SA VS AUS: साउथ अफ्रीका को 97 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर किया 2-1 से कब्जा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
SA VS AUS: साउथ अफ्रीका को 97 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर किया 2-1 से कब्जा

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए। ओपनर डेविड वॉर्नर 57 और कप्तान आरोन फिंच ने 55 रनों की पारी खेली।

जवाब में 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की टीम 15.3 ओवरों में मात्र 96 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा वान डेर दुसेन ने 24 रन बनाए।

मैच ऑस्ट्रेलिया की तरफ से घातक गेंदबाजी देखने को मिली। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए तो स्पिन गेंदबाज एश्टन एगर ने भी कमाल की गेंदबाजी करते 16 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। स्टार्क को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...