नई दिल्ली : डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। रुपया करीब 5 हफ्ते की ऊंचाई पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 20 पैसे मजबूत होकर 74.26 के स्तर पर खुला है। कारोबार जैसे-जैसे बढ़ा यह 23 पैसे की मजबूती पा चुका है।वहीं बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की मजबूती के साथ 74.46 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मुद्रा बाजार की तरह ही इक्विटी मार्केट की भी शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी लेकिन कारोबारी दिन के दौरान बाजार ने आधे घंटे के बाद ही सारी बढ़त गवां दी और सेसेंक्स निफ्टी लाल निशान में कामकाज कर रहे हैं।
देश में अपनी जरूरत का करीब 80 फीसदी क्रूड ऑयल का आयात करना पड़ता है। इसमें भारत को काफी ज्यादा डालर खर्च करना पड़ता है। यह देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बनाता है, जिसका असर रुपये की कीमत पर पड़ता है। अगर डॉलर महंगा होगा, तो हमें ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है, और अगर डॉलर सस्ता हो तो थोड़ी राहत मिल जाती है। रोज यह उठा पटक डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति को बदलती रहती है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने कहा कि वह उधारी लागत में बढ़ोतरी करने के लिए जल्दी में नहीं हैं, जिससे रुपये को मजबूती मिली। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत गिरकर 94.31 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.02 प्रतिशत बढ़कर 83.58 डॉलर प्रति बैरल पर था।
करेंसी मार्केट की तरह ही इक्विटी मार्केट की भी शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी लेकिन कारोबारी दिन के दौरान बाजार ने सारी बढ़त गवां दी और सेसेंक्स निफ्टी लाल निशान में कामकाज कर रहे है। फार्मा मेटल, बैंक दबाव बना रहे हैं लेकिन ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने मिल रही है। उम्मीद से खराब नतीजों के बाद DIVIS LAB 7 परसेंट लुढ़का है। अरविंदो फार्मा, सनफार्मा में भी दबाव लेकिन कोरोना की ORAL PILLS से PFIZER जोश में है और ये शेयर 8% ऊपर कारोबार कर रहा है।