1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. RSS प्रमुख का बड़ा बयान- देश को दो बच्चों के कानून की जरूरत

RSS प्रमुख का बड़ा बयान- देश को दो बच्चों के कानून की जरूरत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
RSS प्रमुख का बड़ा बयान- देश को दो बच्चों के कानून की जरूरत

RSS प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों यूपी के मुरादाबाद में चार दिवसीय दौरे पर हैं। मोहन भागवत ने जनसंख्या वृद्धि को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस रैली में उन्होंने कहा कि देश को दो बच्चों के कानून की जरूरत है। साथ ही उन्होंने देश में जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने की भी बात कही।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने यूपी के मुरादाबाद में संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं को बंद कमरे में संबोधित करते हुए जनसंख्या वृद्धि पर चर्चा करते हुए कहा कि, देश की बढ़ती जनसंख्या आने वाले समय के लिए सही नहीं है, और देश में दो बच्चों के कानून की जरूरत है।

मीडिया में आ रही खबरों की माने तो, उन्होंने राम मंदिर पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि, राम मंदिर का एजेंडा हमारा प्रमुख एजेंडा था। लेकिन अब बहुत जल्द भव्य राम मंदिर बनेगा। संघ प्रमुख ने कहा है कि राम मंदिर ट्रस्ट बन जाने के बाद संघ राम मंदिर के मुद्दे से बिल्कुल अलग हो जाएगा।

बता दें कि, संघचालक मोहन भागवत मुरादाबाद में अपने 4 दिनों के दौरे पर हैं। यहां वह उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ प्रांत और ब्रज प्रांत के संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...