ड्रग्स लेने और उसके लेनदेन के आरोप में गिरफ्तार सुशांत की कथित प्रेमिका रिया अब जेल के पीछे है। वहीं मिल रही जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स का नाम लिया है।
खबरों की माने तो एनसीबी के निशाने पर अब एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा हैं क्योंकि इनके नाम रिया चक्रवर्ती ने लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स कनेक्शन में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का नाम लिया है। दिल्ली की रहने वालीं रकुल प्रीत सिंह ने 2009 में करियर की शुरुआत की। रकुल की रिया के साथ अच्छी दोस्ती रही है।
सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा की बात करें तो सारा का नाम सुशांत के साथ थाईलैंड की यात्रा में सामने आया था।
एनसीबी का कहना है कि उसने एक पूरा मनी ट्रेल तैयार किया है, जिससे पता चलता है कि इस ड्रग रैकेट में कई बड़े नाम शामिल हैं और पैसा कहां-कहां से आता था और कौन-कौन देता था।