बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और भाई शौविक चक्रवर्ती अब सुशांत केस में फंसते हुए नज़र आ रहे है। दरअसल इस मामले में ड्रग्स का एंगल आने के बाद से ही सीबीआई के साथ साथ एनसीबी भी अब इस मामले की जांच कर रही है।
अब इसी जांच में एक अहम खुलासा हुआ है। दरअसल, रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की नई व्हॉट्सऐप चैट लीक हुई है। रिया की चैट में एमडीएमए और मारूआना नाम के ड्रग्स के बारे में बातचीत होती नजर आई है।
रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक की ड्रग्स के व्यापार से जुड़े कुछ चैट और उनके पिता के लिए बेटे द्वारा ड्रग्स खरीदने की बात भी सामने आ चुकी है। अब नई चैट में रिया और शोविक बड’ (Bud) नाम की ड्रग्स को लेकर बात कर रहे हैं।
रिया, शौविक चक्रवर्ती को मैसेज में लिखती हैं कि वह दिन में 4 फूकता है, इसलिए उसी ढंग से प्लान करना। आपको बता दे कि दोनों बहन भाइयों की यह बात मार्च 2020 की है।