नई दिल्ली: भले ही हमारे देश और देश की जनता कितनी ही मॉर्डन हो गयी हो लेकिन आज भी यहां लोग सेक्स पर खुलेआम बात करने में नजरें चुराते है। अब ये तो हम सभी जानते है कि सेक्स हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि सेक्स करने के दौरान महिलाओं को अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द महसूस होता है। पर क्या आप जानते है कि महिलाओं के अलावा पुरुषों को भी दर्द का अनुभव होता है। हालांकि ये कारण पुरुषों की लाइफस्टाइल से जुड़े हुए हैं। पर इन कारणों को जानना बेहद जरुरी है ।
दर्द के प्रमुख कारण ये हो सकते है-
प्रोस्टेट रोग एक ऐसा रोग है जिससे पुरुषों को बहुत समस्या होती है। डॉक्टर्स कहते हैं कि अगर ये बीमारी हो जाए तो शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द होता है। इस बीमारी की वजह से सूजन भी आ जाती है और इसके शुरुआती लक्षणों में पेशाब के दौरान जलन की समस्या होती है। कई लोगों को दर्द भी होता है।
साफ-सफाई का ठीक से ध्यान ना रखना भी दर्द का एक कारण हो सकता है। ऐसे लोगों को एलर्जी हो जाती है जिससे इंफेक्शन की वजह से खुजली और सूजन की समस्या होने लगती है।
जो लोग सफाई का ध्यान नहीं देते उन्हें दाद की समस्या भी हो जाती है। इससे भी काफी दर्द होता है और खुजली रहती है।
अगर यौन संक्रमण हो तो भी संबंध के समय आपको दर्द हो सकता है। कोई भी दर्द महसूस होने पर आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।