बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. प्रीति जिंटा अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सतर्क रहती हैं।
https://www.instagram.com/p/CF6MOzGFyxt/?utm_source=ig_embed
इस बात का अंदाजा उनके वीडियो को देखते हुए लगाया जा सकता है. प्रीति जिंटा का हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेसद दो चट्टानों पर बैलेंस बनाकर कसरत करती हुई दिखाई दे रही हैं।
https://www.instagram.com/p/CF_cy05BhOR/
वीडियो में कसरत करते हुए प्रीति जिंटा की लगन और उनका अंदाज वाकई लाजवाब लग रहा है।
प्रीति जिंटा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वीडियो में प्रीति जिंटा के अंदाज और उनके लगन को लेकर फैंस भी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CFlvkUElHHg/
प्रीति जिंटा ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “महिलाओं को जहां सबसे ज्यादा काम करने की जरूरत है, वह है उनकी अपर बॉडी स्ट्रेंथ।
https://www.instagram.com/p/CFrIQVqFwN1/
अगर मैंने ट्रेनिंग करनी बंद कर दी तो मैं काफी कमजोर बन जाउंगी, इसलिए अपने योग पुशअप्स के बाद मैं कुछ रचनात्मक करने की कोशिश कर रही हूं।”