1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2ND Phase: RCB ने इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल, गेंद के साथ बल्ले से भी करता है कमाल

IPL 2ND Phase: RCB ने इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल, गेंद के साथ बल्ले से भी करता है कमाल

विराट कोहली की अगुवाई वाली RCB भी अपनी तैयारियों में  तेजी से जुट गई है। आरसीबी ने अपनी टीम में एक बेहतरीन बदलाव किया है। टीम ने आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन की जगह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जार्ज गार्टन को टीम में शामिल किया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2ND Phase: RCB ने इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल, गेंद के साथ बल्ले से भी करता है कमाल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन के दूसरे चरण का आगाज UAE की सरजमीं पर 19 सितंबर से हो रहा है। सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। विराट कोहली की अगुवाई वाली RCB भी अपनी तैयारियों में  तेजी से जुट गई है। आरसीबी ने अपनी टीम में एक बेहतरीन बदलाव किया है। टीम ने आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन की जगह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जार्ज गार्टन को टीम में शामिल किया।

आपको बता दें कि गार्टन ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन घरेलू क्रिकेट में गार्टन बेहद ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.। गार्टन ने अब तक खेले गए 38 टी20 मैचों में 44 विकेट चटकाये हैं। सबसे बड़ी बात गेंद के अलावा गार्टन बल्ले से भी कमाल दिखाने में भी सक्षम हैं। बतौर बल्लेबाज गार्टन का टी20 में औसत 20.77 और स्ट्राइक रेट 124.66 है।

गार्टन पहली बार दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिकेट लीग IPL में खेलगें। गार्टन के टीम में शामिल होने की जानकारी आरसीबी ने बयान जारी कर दी है। आरसीबी ने कहा, ”जार्ज गार्टन हमारी टीम के साथ जुड़ रहे हैं। इसी के साथ ही हमारी टीम के सभी विदेशी खिलाड़ी पूरे हो गए हैं।”

IPL के 14वें सीजन में RCB गार्डन को लेकर चार विदेशी खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के दूसरे हिस्से के लिए उपलब्ध नहीं होने की वजह से आरसीबी के सामने खिलाड़ियों को बदलने की चुनौती खड़ी हुई।

विराट की अगुवाई वाली टीम ने IPL 14 के पहले  चरण में शानदार खेल दिखाया है। टीम अब तक 7 में से पांच मुकाबले जीतकर अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। बात करें बल्लेबाजों की तो टीम के सभी बल्लेबाज लय में हैं। देवदत्त पदिक्कल सलामीं बल्लेबाज के तौर पर पहले चरण में शानदार बल्लेबाजी किए हैं। कप्तान कोहली का बल्ला भी पहले चरण बोला है। बात करें एबी डिविलियर्स की तो डिविलियर्स भी शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी किए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...