रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

मुंबई: टीवी का मोस्ट पॉपुलर और मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस अपने हर सीजन में कुछ ना कुछ ट्विस्ट और टर्नस को लेकर सुर्खियों में तो रहता ही है साथ ही इस शो में आये कंटेस्टेंट भी शो को चर्चित रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते है। ऐसे ही सीजन 14 में जबसे राखी सावंत ने एंट्री ली है तभी से शो की टीआरपी ने उछाल मारा है। आये दिन राखी अपने एंटरटेंमेंट को लेकर खूब सुर्खिया बटोरती दिख रही है। दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए राखी हर दिन कुछ ना कुछ अतरंगी करती नजर आती है। अपने एंटरटेनमेंट को लेकर राखी सांवत जितना चर्चा में रह रही है उतनी ही सुर्खियां राखी अपनी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर भी बटोर रही है। ऐसे में अभी हाल ही में राखी और टीवी की गोपी बहू यानी की देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ उनकी बांडिंग देखने को मिल रही है जिस दौरान देवोलीना राखी को उनके पति रितेश से रिश्ता तोड़ने की सलाह दे रही है।
जी हां दरअसल, देवो और राखी के बीच ये बात तब की है जब राखी ने अभिनव शुक्ला को सेव किया और राखी के इस माफ करने वाले नेचर की गोपी बहू ने तारीफ की और कहा कि बाहर इसलिए ही फैंस उन्हें प्यार और पसंद करते हैं । इसके बाद अर्शी खान कमेंट पास करती हैं, ‘राखी फेक।’
इसी के बाद देवो और राखी की बातचीत आगे बढ़ती है और देवो राखी से कहती हैं कि उन्हें अपने पति रितेश को छोड़ कर अलग रहना चाहिए। लेकिन राखी सावंत कहती हैं कि ‘वो ऐसा नहीं कर सकती हैं। क्योंकि उन्हें अपने बच्चों के लिए पिता के नाम की जरूरत है।’ इसके बाद राखी देवोलीना को समझाती हैं कि उन्होंने अपने ऐग्स को संभालकर रखा है, बस अब स्पर्म की जरूरत है। उन्होंने रितेश से भी पूछा था कि वो उनकी मदद करेंगे या नहीं? क्योंकि अभिनेत्री को अपने बच्चों के लिए पिता के नाम की जरूरत है।
वैसे आपको बता दें कि हाल ही के एपिसोड में राखी सावंत ने सोनाली फोगाट से कहा था कि ‘रितेश पब्लिक के सामने कभी नहीं आएगा और वो डरती हैं कि अगर भविष्य में बच्चे हुए तो वो उन्हें कभी नहीं स्वीकरेगा । बस वो बच्चों के अपना सरनेम देगा, लेकिन उनसे कभी मिलने भी नहीं आएगा।’
वैल आपको बतादें कि एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत साल 2018 में मिस्ट्री मैन रितेश से शादी के बंधन में बंधी थी। इसके बाद सोशल मिडिया में उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल भी हुई जिसमें रितेश के सिर्फ हाथ ही दिख रहे थे। यही नहीं राखी रितेश के साथ हनीमून पर भी गई थीं, लेकिन वहां से जो फोटोज सामने आए थे उसमें भी उनके पति नहीं दिखे थे। तो वहीं हाल ही में खबरें आई थीं कि उनकी शादी फेक है। खैर राखी की शादी सच है या फेक ये तो राखी सांवत ही जानें।