1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किसान आंदोलन कर रहे राकेश टिकैत इतने करोड़ के हैं मालिक, जानकर उड़ जायेंगे आपको होश

किसान आंदोलन कर रहे राकेश टिकैत इतने करोड़ के हैं मालिक, जानकर उड़ जायेंगे आपको होश

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद योगी सरकार ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर कहा कि यूपी सीमा में आंदोलन कर रहे किसानों का आंदोलन खत्म किय़ा जाय। जिसके बाद जिला प्रशासन एक्शन में आ गया। यूपी सरकार के आदेश के बाद आंदोलन कर रहे किसानें में डर बैठने लगा और वो धीरे-धीरे अपने घरों की ओर चलने लगे।

किसानों की संख्या कम होता देख राकेश टिकैत का मनोबल टूटने लगा। कुछ देर में ही राकेश टिकैत के ऑखों नें आंसू आ गये। क्या आप जानते हैं कि इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राकेश टिकैत के पास कितनी संपत्ति है। वो कितने करोड़ रुपये के मालिक हैं। आज हम आपको बताते हैं कि टिकैत के कितने करोड़ के मालिक है।

राकेश टिकैत का साल 1992 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी लगी। उसके एक साल बाद ही साल 1993-94 में दिल्ली पुलिस से इस्तीफा दे दिया। भारतीय किसान यूनियन का हिस्सा बन गये। तत्कालीन सरकार के खिलाफ किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। टिकैट भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गये।

उनके नौकरी छोड़ने का कारण केवल इतना था कि महेंद्र सिंह टिकैत जो राकेश टिकैत के पिता हैं। उन दिनों सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे, इसलिए सरकार ने किसान आंदोलन खत्म करवाने के लिए उन पर दबाव डाला कि वो अपने पिता को मनाएं। जिसके बाद उन्होने फैसला किया कि अब वह दिल्ली पुलिस की नौकरी नहीं करेंगे।

साल 2014 के लोक सभा चुनाव में राकेश टिकैत ने अपने शपथपत्र में बताया था कि  मेरी संपत्ति की कीमत 4 करोड़ 25 लाख 18 हजार 38 रुपये है। जबकि इसमें उन्होने  बताया था कि  उस समय उनके पास 10 लाख रुपये कैश थे।

आपको बता दें कि राकेश टिकैत दो बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। पहली बार साल 2007 में मुजफ्फरनगर की खतौली विधान सभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हे हार का सामना करने पड़ा था। वहीं दूसरी बार साल 2014 में अमरोहा जिले से राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर लोक सभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भी उनको हार ही नसीब हुई थी। फिलहाल, राकेश टिकैत केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहें हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...