राजस्थान में जारी सियासी गहमागहमी के बीच अब सीएम गहलोत और राजभवन के बीच ठन गई है। दरअसल सीएम गहलोत विधानसभा का सत्र बुलाकर बहुमत साबित करना चाहते है और राज्यपाल की और से उन्हें ऐसा कोई आश्वासन अभी तक मिला नहीं है।
कल कांग्रेस के एमएलए ना सिर्फ राजभवन में धरने पर बैठ गए बल्कि नारेबाजी भी की। वही आज कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि वो पुरे प्रदेश में आज धरना प्रदर्शन करेगी।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कल ट्वीट करते हुए इस बाबत जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा कि भाजपा द्वारा राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के षड़यंत्र के खिलाफ कल (शनिवार) सुबह 11 बजे सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
आपको बता दे कि इससे पहले, सीएम गहलोत ने कल कहा कि यहां उल्टी गंगा बह रही है। हम कह रहे हैं कि बहुमत साबित करने के लिए हम विधानसभा का सत्र बुलाना चाहते हैं। उन्होंने राजभवन पर आरोप लगाए की वो हमे बहुमत साबित करने नहीं देना चाहते है।