1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश फिर शुरू, गुल हुई बिजली, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश फिर शुरू, गुल हुई बिजली, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By: Amit ranjan 
Updated:
दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश फिर शुरू, गुल हुई बिजली, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली : बुधवार के बाद एक बार फिर देश की राजधानी नई दिल्ली में शुक्रवार को फिर बारिश शुरू हो गई। जिससे मौसम में नमी आने के साथ ही ठंडक भी बढ़ गई। आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह के साथ ही बारिश होने के कारण दिल्ली, नोएडा समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना कर रहा है। खासकर वर्क फॉर्म होम काम करने वाले लोगों को।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार सुबह अलर्ट जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों (Delhi-NCR) में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं भी चलने की संभावना जताई है।

 

दिल्ली के अलावा इन इलाकों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अलावा बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, गन्नौर, सोनीपत, फतेहाबाद, नरवाना, राजौंद, असंध, सफीदों, जींद, गोहाना, खरखोदा, आदमपुर, हिसार, हांसी, महम, रोहतक, सिवानी, तोशाम, भिवानी, झज्जर, लोहारू, नारनौल, महेंद्रगढ़, कोसली, चरखी दादरी, मट्टनहेल, फारुखनगर, बावल, रेवाड़ी, नूंह, सोहाना , होडल, औरंगाबाद, पलवल, सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, मुजफ्फरनगर, शामली, बड़ौत, बागपत, खेकरा, नजीबाबाद, बिजनौर, चांदपुर, हस्तिनापुर, खतौली, दौराला, मेरठ, मोदीनगर, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, सियाना, हापुड़, पिल, नरोरा, अनूपशहर, जहांगीराबाद, बुलंदशहर, गुलाटी, बरसाना (यूपी), कोटपुतली, भिवाड़ी, अलवर और तिजारा (राजस्थान) में बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में लगातार हो रहीं बारिश का कारण अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउ-ते है, जिसका असर उत्तर भारत में दिख रहा है और इस कारण देश के कई राज्यों में रुक-रुक कर लगातार बारिश (Rainfall) हो रही है। बता दें कि चक्रवाती तूफान की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में भी पिछले 2 दिनों में बारिश हुई है।

दिल्ली में मई में बारिश ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

दिल्ली में चक्रवाती तूफान ताउ-ते (Cyclone Tauktae) और पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 119.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसने मई में बारिश के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि 1976 में 24 मई को 60 मिमी बारिश दर्ज की गई थी और इस बार उससे दोगुनी बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड मौसम केंद्र ने इस अवधि के दौरान 124.4 मिमी बारिश दर्ज की। पालम, आयानगर, नजफगढ़ और एसपीएस मयूर विहार में क्रमश: 64 मिमी, 98 मिमी, 92.5 मिमी और 95.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...