1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में हुई हिंसा पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा सभी किसान समझ गये कानूनों की बात तो देश में…

दिल्ली में हुई हिंसा पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा सभी किसान समझ गये कानूनों की बात तो देश में…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली में हुई हिंसा पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा सभी किसान समझ गये कानूनों की बात तो देश में…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन आंदोलनकारी किसानों द्वारा की गई हिंसा के बाद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर हमला बोला है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि देश में किसानों का एक बड़ा वर्ग कृषि कानूनों के बारे में नहीं जानता है। आगे उन्होने कहा कि अगर सभी किसान कानून के बारे में जान गए तो सारे देश में इसके खिलाफ प्रदर्शन होने लगेंगे।

राहुल गांधी केरल दौरे पर है, जहां उन्होने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सच ये है कि देश के अधिकतर किसान कृषि कानूनों की डिटेल्स नहीं जानते। अगर वो इसके बारे में जान गए तो सारे देश में विरोध प्रदर्शन होने लगेंगे। ऐसे में पूरे देश में आग लग जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ बुधवार को राहुल गांधी ने वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम द्वारा पेश की गई एक सर्वे को आधार बनाते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला था। रिपोर्ट बताया गया है कि लॉकडाउन के दौरान भारत के अरबपतियों की संपत्ति 35 फीसदी तक बढ़ी। राहुल ने इस रिपोर्ट के बारे में ट्वीट करते हुए कहा,’यही होता है, जब प्रधानमंत्री 3-4 पूंजीवादी लोगों के हित को देखकर देश को चलाए।’

दिल्ली में हुई हिंसा पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। बुधवार को कांग्रेस के तमाम नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफा की मांग की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...