1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुए राहुल गांधी, किसानों के समर्थन के चक्कर कर ली बेइज्जती

एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुए राहुल गांधी, किसानों के समर्थन के चक्कर कर ली बेइज्जती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुए राहुल गांधी, किसानों के समर्थन के चक्कर कर ली बेइज्जती

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: किसान आंदोलन के बीच शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि सरकार किसानों के साथ सहानुभूति के बजाया उनको धमका रही है, उनको मार रही है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि सरकार किसानों के खिलाफ NIA का प्रयोग कर रही है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने अपने प्रेस वार्ता के दौरान सबसे पहले तीनों कृषि कानूनों का मतलब समझाया। राहुल गांधी ने पहले कानून का अर्थ बताया है कि सरकार मंडी सिस्टम खत्म करना चाह रही है। वहीं दूसरे कानून का मतलब बताया है कि इस नये कृषि कानून से सरकार काला बाजारी बढ़ाना चाह रही है। इतना ही नहीं उन्होने तीसरे कानून का मतलब बताया कि इस कानून के लागू होने से किसान सरकार के खिलाफ कोर्ट नहीं जा पायेंगे।

इन सब आरोपों के बीच राहुल गांधी ने सिंघु बॉर्डर को भूलवश “शंभू बॉर्डर” बोल गये। जिसके बाद सोशल मीडिया पर किसी यूजर ने इस विडियो को शेयर कर दिया। विडियो शेयर होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है। जिसको लेकर मिम्स बन रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...