1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. विश्व टीबी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रमः टीबी के खिलाफ लड़ाई में जन भागीदारी जरूरी- शुक्ला

विश्व टीबी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रमः टीबी के खिलाफ लड़ाई में जन भागीदारी जरूरी- शुक्ला

मंत्री शुक्ला ने “टीबी मुक्त भारत” के लिए 100 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया। श्री शुक्ला ने बताया कि देश को 2030 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

By: Naredra 
Updated:
विश्व टीबी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रमः टीबी के खिलाफ लड़ाई में जन भागीदारी जरूरी- शुक्ला

भोपालः आज विश्व टीबी दिवस है। इस अवसर पर राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला शामिल हुए।

श्री शुक्ला ने बताया कि देश को 2030 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बीमारी मुक्त भारत की दिशा में काम करना आवश्यक है।

इस दौरान मंत्री शुक्ला ने “टीबी मुक्त भारत” के लिए 100 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टीबी के खिलाफ लड़ाई में जन-जन की भागीदारी बेहद जरूरी है और आज का दिन समाज को जागरूक करने का दिन है।

मंत्री शुक्ला ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न करना पड़े।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...