1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देशभर में कल से धार्मिक स्थलों को खोलने की तैयारी, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी

देशभर में कल से धार्मिक स्थलों को खोलने की तैयारी, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देशभर में कल से धार्मिक स्थलों को खोलने की तैयारी, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी

अनलाॅक 1.0 के दूसरे चरण के तहत आठ जून से देशभर के धार्मिक स्थल खुलने जा रहे है। इसके लिए राज्य सरकारों के साथ ही मंदिर प्रशासनों ने भी तैयारी कर ली है।

लाॅकडाउन के दौरान कोविड-19 के खिलाफ जारी जंग में सभी धार्मिक स्थल भी अपनी भूमिका निभा रहे है। देशभर के मंदिर कल से खुलने को तैयार है। इस दौरान कोरोना वायरस के खिलाफ तय मानकों जैसे मास्क पहनना, भीड़-भाड़ न होने देना व सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखेंगे। मंदिर ने अपने यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी तय कर दी है।

करीब 11 सप्ताह बंद रहने के बाद उज्जैन स्थित भगवान महाकाल का मंदिर भक्तों के लिए सोमवार को फिर से खोल दिया जाएगा। मंदिर प्रबंधक समिति के प्रशासन सुजान रावत ने बताया कि श्रद्धालु सुबह आठ से शाम आठ बजे तक दर्शन कर सकेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...