1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. प्रेग्नेंट महिलाओं के कॉफी पीने से बच्चे का आकार होता है छोटा, जानें ऐसा क्यों?

प्रेग्नेंट महिलाओं के कॉफी पीने से बच्चे का आकार होता है छोटा, जानें ऐसा क्यों?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रेग्नेंट महिलाओं के कॉफी पीने से बच्चे का आकार होता है छोटा, जानें ऐसा क्यों?

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: चाय और कॉफी पीना 10 में से 9 लोगों की आदत होती है। कोई चाय का शौकीन होता है तो कोई कॉफी लवर लेकिन क्या आप जानते है कि ज्यादा मात्रा में दोनों ही चीजों का सेवन हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक रहता है। लेकिन अगर बात करें गर्भवती महिलाओं की तो अगर वो एक दिन में आधा कप कॉफी भी पी लेती है तो उनके गर्भ में पल रहे बच्चे का आकार छोटा हो जाता है।

जी हां चौंकिये मत ये हम नहीं बल्कि अमेरिका का वैज्ञानिकों ने अपनी हालिया रिसर्च में ये दावा किया है। दरअसल, शोधकर्ताओं ने 2,000 से ज्यादा अलग-अलग देशों की प्रेगंनेंट महिलाओं को इस रिसर्च में शामिल किया। 12 अलग-अलग जगहों पर ये रिसर्च की गयी। इस रिसर्च में 8 से 13 हफ्ते की प्रेग्नेंट महिलाओं को शामिल किया गया साथ ही ये सभी महिलाएं नॉन-स्मोकर्स थीं और प्रेग्नेंसी से पहले किसी भी रोग से परेशान नहीं थीं।

कॉफी बच्चे के आकार पर कैसे प्रभाव डालती है ध्यान से पढ़ें-

दरअसल, रिसर्च करने वालों का कहना है, कॉफी में उपयुक्त कैफीन गर्भाशय और गर्भनाल को सिकुड़ता है। जिससे कोख में पल रहे बच्चे तक ब्लड की सप्लाई जो है वो घट सकती है। और नतीजा ये होता है कि इसका असर सीधा बच्चे की ग्रोथ पर पड़ सकता है।

इतना ही नहीं, इससे उसमें हार्मोनल गड़बड़ी का खतरा भी रहता है और उस बच्चे को भविष्य में मोटापे का सामना भी करना पड़ सकता है।

कैफीन और एनर्जी ड्रिंक्स से दूर रहें

शोधकर्ताओं ने सलाह दी है कि प्रेग्नेंट महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान कैफीन वाली चीजें जैसे चाय-कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स लेने से बचें। वहीं एक  हेल्थ एजेंसी का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को 200ml से ज्यादा कैफीन नहीं लेनी चाहिए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...