1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. प्रशांत किशोर ने ममता को पार कराया 200 सीट, नहीं बचा पाये नंदीग्राम में ममता की हार, ममता ने कहा…

प्रशांत किशोर ने ममता को पार कराया 200 सीट, नहीं बचा पाये नंदीग्राम में ममता की हार, ममता ने कहा…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रशांत किशोर ने ममता को पार कराया 200 सीट, नहीं बचा पाये नंदीग्राम में ममता की हार, ममता ने कहा…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

कोलकाता: बंगाल विधानसभा चुनाव के रण के परिणाम में ममता बनर्जी की पार्टी TMC बाजी मारती हुई दिख रही है। लेकिन खुद ममता बनर्जी चुनाव हार गई। इस विधानसभा चुनाव में सबसे हाई प्रोफाइल सीट नही नंदीग्राम में खेला हो गया। ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं खुद ममता बनर्जी विधायक के तौर पर विधानसभा नहीं जा पायेंगी।

रविवार को जारी मतगणना में TMC ने दोपहर ही 200 का ऑकड़ा पार कर लिया था। वहीं सबसे ज्यादा इस विधानसभा चुनाव में अपनी जान फूंकने वाली BJP 80 के ऑकड़े पर ही सिमटती दिख रही है। नंदीग्राम में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी ने बीच पल-पल पर खेल बदलता रहा। पल-पल बदलते इस खेल में सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को हरा दिया है। हार के बाद ममता बनर्जी ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कोर्ट जाने की बात कही है।

आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि ममता बनर्जी ने यहां शुभेंदु अधिकारी को 1200 मतों से हरा दिया है। लेकिन, चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। बीजेपी ने कहा है कि ममता बनर्जी 1622 वोटों से हार गई हैं। उधर, टीएमसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी है कि नंदीग्राम में अभी वोटों की गिनती पूरी नहीं हुई है और किसी को कयास नहीं लगाने चाहिए।

नंदीग्राम में हार के बाद ममता बनर्जी ने कहा “मैं नंदीग्राम का फैसला स्वीकार करती हूं। लेकिन मैं कोर्ट जाऊंगी, क्योंकि मुझे सूचना है कि परिणाम की घोषणा के बाद कुछ गड़बड़ी हुई है और मैं उनका खुलासा करूंगी।“

वहीं बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा “यह बड़ी बात है। मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से हार गई हैं। बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी 1622 वोट से जीत गए हैं। इस हार के बाद क्या उनके पास मुख्यमंत्री बने रहने का नैतिक अधिकार है? उनकी हार टीएमसी की जीत पर दाग है।“

शुरुआती रुझान में कई राउंड में पिछड़ने के बाद ममता बनर्जी को अंतिम के कुछ चरणों में बढ़त बनाने में सफलता मिली है। दोनों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो चुका था। कभी ममता आगे हो रही थीं तो कभी शुभेंदु अधिकारी बढ़त बना ले रहे थे। लेकिन अंत में जीत सुवेंदु अधिकारी की हुई है।

TMC के रणनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर भले ही TMC को 200 पार करा दिए हों, लेकिन वो ममता बनर्जी को हार से नहीं बचा पाये। आधुनिक भारत के कौटिल्य प्रशांत किशोर ताल ठोक के कहते थे कि इस विधानसभा चुनाव में BJP 100 सीट नहीं जीत पायेगी। अब जब नतीजे आ रहे हैं, उनके द्वारा कही एक-एक बात सचा साबित होती दिख रही है। लेकिन वो पार्टी मुखियो को ही हारने से नहीं बचा पाये।

चुनाव का नतीजा आने के बाद सफल रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपने फैसले से एक बार फिर सबको चौंका दिया है। इन्होने एक टीवी चैनल से बात करते हुए एलान किया कि वो अब रणनीतिकार के तौर पर किसी के लिए काम नहीं करेंगे, उन्होने अपने इस सफल काम से संन्यास ले लिया। वो चुनाव आयोग के नियमों से काफी नाराज दिखे। प्रशात किशोर ने णनीतिकार के तौर 10 साल सफलतापूर्व काम करने के बाद अपने इस काम से संन्यास की घोषणा कर दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...