1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. प्रकाश राज ने कंगना का उड़ाया मज़ाक : पढ़िए ट्विटर पर क्या लिखा !

प्रकाश राज ने कंगना का उड़ाया मज़ाक : पढ़िए ट्विटर पर क्या लिखा !

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रकाश राज ने कंगना का उड़ाया मज़ाक : पढ़िए ट्विटर पर क्या लिखा !

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी जारी है। इसी बीच कल कंगना ने राज्यपाल से भी मुलाक़ात की थी वही सिनेमा जगत में भी अब लोगों की अलग अलग राय निकल कर सामने आ रही है।

कुछ लोग कंगना को सपोर्ट कर रहे है वही कुछ लोग उन्हें गलत मान रहे है। इसी बीच दक्षिण के अभिनेता प्रकाश राज का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें वो कंगना का मज़ाक उड़ाते हुए नजर आ रहे है।

दरअसल प्रकाश राज ने लिखा, अगर एक फिल्म करके कंगना रनौत खुद को रानी लक्ष्मी बाई समझती हैं तो दीपिका पद्मावत, ऋतिक अकबर, शाहरुख खान अशोका, अजय भगत सिंह, आमिर खान मंगल पांडे और विवेक मोदी जी हैं।

प्रकाश राज ने एक कलाकारों के कोलाज शेयर किए हैं. जहां शाहरुख खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, अजय देवगन और विवेक ओबेरॉय ने सम्राट अशोक, स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे, चित्तौड़ की रानी पद्मावती, सम्राट अकबर, स्वतंत्रता सेना भगत सिंह और पीएम नरेंद्र मोदी के किरदार निभाए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...