1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अर्नब की गिरफ़्तारी पर बोले प्रकाश जावड़ेकर : इमरजेंसी की याद आ गई, पढ़ें

अर्नब की गिरफ़्तारी पर बोले प्रकाश जावड़ेकर : इमरजेंसी की याद आ गई, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अर्नब की गिरफ़्तारी पर बोले प्रकाश जावड़ेकर : इमरजेंसी की याद आ गई, पढ़ें

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को आज सुबह 2018 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने आज सुबह उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार किया है।

दूसरी और अर्नब गोस्वामी का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है। अर्नब गोस्वामी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई की बीजेपी और केंद्रीय मंत्रियों ने कड़ी निंदा की है।

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘हम महाराष्ट्र में प्रेस की आजादी पर हमले की निंदा करते हैं। यह प्रेस के साथ व्यवहार का तरीका नहीं है। यह इमरजेंसी के दिनों की याद दिलाता है, जब प्रेस के साथ ऐसा व्यवहार किया गया था।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने  ट्वीट किया, ‘फ्री प्रेस में जो लोग आज अर्नब के समर्थन में नहीं खड़े हैं, वे फासीवाद के समर्थन में हैं। आप उसे पसंद नहीं कर सकते हैं, आप उसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं, आप उसके अस्तित्व को तुच्छ समझ सकते हैं, लेकिन अगर आप चुप रहते हैं तो आप दमन का समर्थन करते हैं। अगली बार आप पर कार्रवाई हुई तो कौन बोलेगा ?

फड़नवीस ने लिखा, आपातकाल 1977 में ख़त्म हुआ पर मानसिकता बनी रही। आपातकाल का समर्थन करनेवाली कांग्रेस- शिवसेना साथ आने के बाद उसी मानसिकता का दर्शन दे रहे है। सरकार विरोधी हर आवाज को कुचलने का प्रयास लोकतंत्र पर धब्बा है। भारत ने एक ही बात सीखी है, हर ज़ोर ज़ुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...